Search
Close this search box.

गाजीपुर: विधायक अब्‍बास अंसारी के लिए हाईकोर्ट जायेंगे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, एक बार फिर यूपी की सियासत गरमाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विधायक अब्‍बास अंसारी के विधानसभा से सदस्‍यता समाप्‍त होने पर कहा कि हम न्‍याय के लिए हाईकोर्ट में जायेंगे। हमारी पार्टी न्‍याय पालिका का सम्‍मान करती है, हमें लगता है कि ऊपरी अदालत से राहत मिल सकती है इसलिए इस फैसले के खिलाफ वह ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के इस बयान से प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। राजनैतिक पंडित इस बयान को अपने-अपने हिसाब से खंगाल रहें है कि यह बयान आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति को प्रभावित कर सकती है।

गौरतलब है कि, रविवार को यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया कि अब्‍बास अंसारी को 31 मई 2025 से विधानसभा की सदस्‍यता के लिए अयोग्‍य घोषित किया जाता है अत: मऊ विधानसभा सीट 31 मई से रिक्‍त मानी जायेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें