Search
Close this search box.

कैंट जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: वाहन माफिया पंकज पांडे और गोलू प्रजापति गिरफ्तार

वाराणसी। कैंट जीआरपी ने मंगलवार को अवैध गाड़ियों के मामले में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने रोडवेज चौकी अंतर्गत पिलर नंबर 49 से वांछित वाहन माफिया पंकज पांडे और गोलू प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि इसी मामले में पहले से ही कैंट जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि माफियाओं ने प्रयागराज के एक ड्राइवर को कैंट रेलवे परिसर से उठाकर अपने गेस्ट हाउस ले जाकर मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

दोनों माफियाओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कई वाहन मालिक कैंट जीआरपी थाने पहुंच गए और आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस ने दोनों को कड़ी सुरक्षा में हिरासत में ले लिया है।cइस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें