Search
Close this search box.

वाराणसी: पूर्व शिक्षा मंत्री व गोवर्धन पूजा समिति के पूर्व संरक्षक की मनाई गई पुण्यतिथि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पर शनिवार को समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू की अध्यक्षता में गोवर्धन धारी जी का भव्य श्रृंगार व आरती के पश्चात गोवर्धन पूजा समिति के पूर्व संरक्षक एवं पूर्व महापौर पूर्व शिक्षामंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अमरनाथ यादव का पुण्यतिथि मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर अशोक यादव, उषा यादव, विनोद यादव गप्पू ने स्वर्गीय अमरनाथ यादव जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि वह बहुत ही इमानदार मिलनसार व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे आज भी उनके इमानदारी का लोग मिशाल देते हैं।

पूर्व महापौर की पत्नी पार्वती देवी एवं उनकी सुपुत्री उषा देवी ने भी अपने पति और पिता के जीवन काल क‌ई बातों को की चर्चा करते हुए आंखों से आंशु आ गया।कार्यक्रम का संचालन नि.महामंत्री पारस यादव पप्पू एवं अशोक यादव ढुल्ली तथा धन्यवाद ज्ञापन योगाचार्य अभय स्वाभिमानी ने किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से सुधीर सिंह, छति यादव, दिनेश यादव पप्पू राजा यादव, प्रमोद वरनवाल, विजय यादव, लालबचन एडवोकेट, मनोज यादव, राजकुमार यादव, रामसमुझ गुप्ता, श्रीप्रकाश यादव, सतीश यादव सहित गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारी एवं नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें