Search
Close this search box.

सेंसर बोर्ड: ‘इमरजेंसी’ को रिलीज करने से पहले कुछ हिस्सों को हटाएं

मुंबई: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की संशोधन समिति ने कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को रिलीज करने से पहले कुछ हिस्सों को हटाने का सुझाव दिया है। बोर्ड ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया कि वह फिल्म ‘इमरजेंसी’ को प्रमाण पत्र जारी करने को तैयार है, लेकिन फिल्म के कुछ हिस्सों में काट-छांट करनी होगी। इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई 30 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।

इस मामले की सुनवाई गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के खंडपीठ के समक्ष हुई। सीबीएफसी के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने अदालत को बताया कि बोर्ड की संशोधन समिति ने अपना फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा, समिति ने प्रमाणपत्र जारी करने और फिल्म को रिलीज करने से पहले कुछ कटौतियों का सुझाव दिया है। ज़ी एंटरटेनमेंट की याचिका में दावा किया गया कि सीबीएफसी ने फिल्म के लिए प्रमाणपत्र को पहले ही मंजूरी दे दी थी, लेकिन इसे जारी नहीं किया।

वहीं ज़ी एंटरटेनमेंट का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील शरण जगतियानी ने फिल्म इमरजेंसी के लिए प्रस्तावित कटौतियों पर निर्णय लेने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। इसके बाद पीठ ने अगली सुनवाई 30 सितंबर के लिए निर्धारित की।

Leave a Comment

और पढ़ें