Search
Close this search box.

सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी चुनाव 2026: अध्यक्ष पद प्रत्याशी एडवोकेट हासिल प्रसाद पटेल ने अधिवक्ताओं के हितों का रखा विजन

वाराणसी: दी सेंट्रल बार एसोसिएशन बनारस, वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट हासिल प्रसाद पटेल ने अधिवक्ताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए अपने संकल्प और प्राथमिकताओं को सार्वजनिक किया।

एडवोकेट हासिल प्रसाद पटेल ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए उचित चेंबर की व्यवस्था, लाइब्रेरी, बिजली-पानी की सुविधा, कचहरी परिसर में साफ-सफाई एवं वाई-फाई व्यवस्था बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं फ्री मेडिकल इंश्योरेंस, ₹10,000 मासिक पेंशन की व्यवस्था तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए भारत सरकार द्वारा पेंशन व स्वास्थ्य सेवाएं लागू होनी चाहिए।

एडवोकेट पटेल ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (Advocate Protection Act) जल्द लागू किया जाना चाहिए, जिससे वकील निर्भीक होकर अपना कार्य कर सकें।

उन्होंने कहा, “मैं अधिवक्ताओं के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा। उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहूंगा और अधिवक्ता समाज के विकास के लिए लगातार कार्य करता रहूंगा।”

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें