वाराणसी : चितईपुर तिराहे पर पुलिस प्रशासन ने तीन सवारी व बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वाले और बिना नंबर के सड़क पर चल रही दर्जनों गाड़ियों का चालान किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।









