Search
Close this search box.

पटना: पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोलीयों से भूना, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाला गैंगवॉर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। ये वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा, लेकिन यह खौफनाक सच्चाई है।

घटना पारस अस्पताल की है, जहां बुधवार को अपराधी छवि के युवक चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शूटर्स किस तरह प्लानिंग के तहत अस्पताल में दाखिल होते हैं, सीधे चंदन मिश्रा के कमरे तक पहुंचते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उसे मौत के घाट उतार देते हैं। हत्या के बाद आरोपी बिना किसी घबराहट के आराम से फरार हो जाते हैं।

चंदन मिश्रा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी भी थी। मगर अस्पताल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर इस तरह की खुलेआम शूटआउट से बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर पेशेवर अपराधी हैं, जिनका संबंध किसी संगठित आपराधिक गिरोह से हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें