Search
Close this search box.

चंदौली: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में चंदासी कोयला मंडी कल रहेगा बंद, निकलेगी जन आक्रोश रैली

चंदौली: CCTA के सचिव हरिशंकर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया की कल यानी शुक्रवार को सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक सभी कोल व्यवसायी बंधुगण, र्ट्रांसपोर्टर बंधुगण, सभी कर्मचारीगण एवं मजदूर बंधुओं ने मिलकर पहलगाम में हुई जघन्य एवं अमानवीय कृत्य के विरोध में अपना व्यवसाय पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है.

श्री सिंह ने बताया की पूरे देश के साथ दुख की इस घड़ी में हम सभी को एकजुट होकर के नापाक इरादों का पुरजोर विरोध करना है. साथ ही साथ कल सुबह 7:30 बजे से एक आक्रोश रैली निकाली जाएगी जो चंदासी मंडी मे कालिका सिंह कटरा से पैदल मार्च करते हुए ईशान धर्म कांटा तक होते हुए दुल्हीपुर पुलिस चौकी तक जायेगी. वापसी कालिका सिंह कटरा पर आकर मारे गए सभी निर्दोषों को श्रद्धांजलि देकर रैली का समापन होगा.

सभी व्यापारी भाई, मजदूर भाई ट्रांसपोर्टर बंधु, कांटे वाले बंधु एवं कर्मचरियों सभी लोगों की उपस्थिति प्रार्थनीय है आप सभी द्वारा एकजुट होकर उठाए गए कदमों से आतंकियों का मनोबल गिरेगा और यही वक्त की मांग है.


Leave a Comment

और पढ़ें