Search
Close this search box.

चंदौली: महाप्रबंधक ने किया पटना-गया एवं गया-सोननगर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

चंदौली: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को पटना-गया एवं गया-सोननगर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलमार्ग के स्टेशनों, पुलों, रेलवे ट्रैक, एफओबी, सिग्नलिंग सिस्टम तथा यात्री सुविधाओं और संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया।

महाप्रबंधक सोननगर जंक्शन भी पहुंचे, जहां उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण में दानापुर मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना अपने-अपने क्षेत्राधिकार में मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें