Search
Close this search box.

चंदौली: जय भारत मंच ने आयोजित किया ‘सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता’ कार्यक्रम, 108 कन्याओं का हुआ पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चंदौली। जनपद चंदौली के चहनिया ब्लॉक अंतर्गत समुदपुर ग्राम सभा में जय भारत मंच द्वारा बुधवार को ‘सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता’ विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें 108 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जय भारत मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार रहे। उनके आगमन पर आयोजकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कन्या पूजन के उपरांत भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मंचासीन सभी गणमान्य अतिथियों को पगड़ी एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 5000 लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

जय भारत मंच के काशी प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने मंच से संबोधन करते हुए देश में सर्व समाज की एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम में क्षेत्र सहित अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक उपेंद्र नाथ सिंह ‘गुड्डू’, जय भारत मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह, किरण सिंह (महिला प्रमुख, काशी प्रांत), जिलाध्यक्ष चंदौली के.के. सिंह तथा हरिशंकर सिंह ‘मुन्ना’ (जिलाध्यक्ष वाराणसी) का विशेष योगदान रहा।

महिला सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जिनमें महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, किरण सिंह, सरस्वती मिश्रा, सुधा सिंह, काजल तिवारी, उषा सिंह परिहार (काशी प्रांत मंत्री), सीमा सिंह, उषा अग्रवाल, संजू सिंह, जिला मंत्री अमृता पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट- नेहा

Leave a Comment

और पढ़ें