Search
Close this search box.

चंदौली: एनसीसी कैडेट्स को मिला ए, बी और कैंप सर्टिफिकेट, सनबीम स्कूल मुगलसराय में हुआ सम्मान समारोह

चंदौली: सनबीम स्कूल मुगलसराय में आज प्रातःकालीन सभा के दौरान एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को ‘ए’ और ‘बी’ सर्टिफिकेट के साथ-साथ कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC) में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले 39 कैडेट्स को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम 91 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर सिंह एस.एम. के निर्देशन में आयोजित किया गया।

नेताओं के उद्बोधन में दिखा गर्व और प्रेरणा का संदेश

विद्यालय की निदेशिका श्वेता कानूडिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और समय प्रबंधन जैसी मूल्यवान योग्यताओं का विकास करता है। यह गर्व की बात है कि हमारे देश के भविष्य ये कैडेट्स निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर हैं।”

प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा “हमारे कैडेट्स का समर्पण और अनुशासन पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है। एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व और आत्मबल का विकास होता है।”

वहीं विद्यालय के डीन यू.बी. रॉय ने अपने संबोधन में कहा, “एनसीसी से मिली सीख जीवनभर काम आती है। यह विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती है।”

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने कहा, “एनसीसी ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को जीवित रखा है। यह उनकी आने वाली चुनौतियों में मार्गदर्शक सिद्ध होगी।”

उपस्थित रहे कई शिक्षक व अधिकारी

इस समारोह में कोऑर्डिनेटर राजेश सिन्हा, गुंजन सिंह, सीटीओ सुनील कुमार रॉय, सीटीओ सचिन सिंह यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे और कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें