Search
Close this search box.

चंदौली : पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़कर भेजा जेल, 23 सितम्बर को मिला था युवक का शव

चंदौली : जनपद की मुगलसराय कोतवाली पुलिस को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी जब क्षेत्र की यूरोपियन कालोनी स्थित रेल आवास में मिले शव के मामले में पुलिस ने शनिवार को जीटी रोड स्थित शनि मंदिर के पास से आरोपी को पकड़ा। हत्यारोपी का नाम राज जायसवाल बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीती 23 सिंतबर को नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित निष्प्रयोज्य हो चुके रेलवे आवास में एक युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त नवाब उर्फ रिंकू के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि नवाब की शादी नहीं हुई थी और वह राज जायसवाल से अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ईंट से कूचकर नवाब की हत्या दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें