Search
Close this search box.

Varanasi: त्योहार के मद्देनजर नो-एंट्री के समय में बदलाव, जानिये क्या है नई टाइमिंग 

Varanasi: त्योहार के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस के यातायात विभाग ने नो-एंट्री के समय में बदलाव किया है। नवरात्र की नवमी, दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए नो-एंट्री का समय बदलकर अब सुबह 6 से रात दो बजे तक कर दिया गया है।

इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक हृदेश कुमार ने बताया कि 11, 12 और 13 अक्टूबर को नो-एंट्री खुलने का समय रात दो से सुबह 6 बजे तक है। सुबह छह से रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। नो-एंट्री का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें