मरदह: स्थानीय विकासखंड के हरहरी ग्राम पंचायत में सोमवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा आई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल ग्राम प्रधान प्रेमलता सिंह की अध्यक्षता में लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस चौपाल में कुल लगभग 500 सौ ग्रामीण उपस्थित रहे।

चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को नाली, खड़ंजा, आवास, शौचालय, मनरेगा, पशुपालन के साथ कृषि तकनीकी पर विशेष सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने कहा कि चौपाल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होने कहा कि चौपाल में कुल शिकायतें मिली। जिसमें मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तीन शिकायतें राजस्व विभाग की थी। जो बाद में निस्तारित कराया जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए जिला अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि ग्रामीणों की एकमात्र समस्या सामुदायिक शौचालय को लेकर चाहिए जिस समस्या को खंड विकास अधिकारी को निस्तारण करने को आदेशित कर दिया गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेमलता सिंह ने कहा कि ऐसी चौपाल से गांव की समस्या तत्काल निस्तारित हो जा रही।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य, पी डी राजेश यादव, उपजिला अधिकारी प्रखर उत्तम, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योती चौरसिया, जिला विकास अधिकारी सुबासचंद्र सरोज, एडीओ पंचायत प्रभाकर पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश खरवार, मृत्युंजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि, सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रेमलता सिंह व संचालन खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने किया।









