Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री आतिशी ने संभाला पदभार, केजरीवाल के लिए बगल में रखी खाली कुर्सी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची और कार्यभार संभाल लिया. दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से मार्च महीने से ही सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय बंद था. .

बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे, उस कुर्सी पर आतिशी नहीं बैठीं. उस कुर्सी को खाली कर उसके बगल में एक कुर्सी पर आतिशी बैठीं और कार्यभार संभाला. कार्यभार संभालने के बाद आतिशी ने कहा कि जिस तरह भगवान राम वनवास गए थे और भारत ने अयोध्या में उनका खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था, वह अगले 4 महीने इसी तरह दिल्ली सरकार चलाने की कोशिश करेंगी. मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ एक और अन्य कुर्सी पर बैठ कर आतिशी सरकार चलाएंगी.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शनिवार को ही आतिशी ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी कर दिया था. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के पास 13 विभागों की जिम्मेदारी है. आतिशी के पास वित्त, शिक्षा पावर और जल समेत 13 विभाग है. सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग समेत कुल 8 विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है. कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को दोबारा पर्यावरण मंत्री बनाया है उनके पास भी पहले वाले सभी विभाग हैं. कैलाश गहलोत भी पहले की तरह परिवहन विभाग संभालेंगे.

वहीं इमरान हुसैन को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग जबकि मुकेश अहलावत को श्रम और SC/ST विभाग संभालने की जिम्मेदारी दी गयी है. आतिशी के साथ मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्री मुकेश अहलावत को पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद के पास जो विभाग था वह दिया गया है. उन्होंने भी आज सचिवालय में पदभार संभाल लिया है.

Leave a Comment

और पढ़ें