Search
Close this search box.

चंदौली में एकीकृत न्यायालय परिसर की रखी आधारशिला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित

चंदौली। जनपद चंदौली में मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, न्यायमूर्ति सूर्यकान्त द्वारा एकीकृत न्यायालय परिसर की आधारशिला रखी गई। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम के माध्यम से चंदौली के अलावा प्रदेश के अन्य पांच जनपद – महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया – में भी एकीकृत न्यायालय परिसरों के शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के सशक्तीकरण के लिए आवश्यक है कि हमारी न्यायपालिका भी उतनी ही सशक्त हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने में किसी प्रकार की देरी नहीं होने देती।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं उपस्थित सभी न्यायमूर्तिगण का अभिनंदन किया और अधिवक्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं, साथ ही न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें