गाज़ीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 फरवरी 2026, गुरुवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे आईटीआई मैदान, गाजीपुर में संपन्न होगा। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जोड़ों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना और उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध कराना है। अधिकारी ने संबंधित जोड़ों और अभिभावकों से समय पर स्थल पर पहुंचने की अपील की है। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।










