वाराणसी: मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल मण्डुवाडीह (अंग्रेजी माध्यम) के बच्चों को मंडुवाडीह थाना का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को सुरक्षा, कानून और अपने अधिकारों के प्रति महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए। इस गतिविधि से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हुए।
मिशन शक्ति फेस 5 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस प्रकार की गतिविधियाँ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।








