Search
Close this search box.

सोनभद्र: हीरानखुरी प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद एवं अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी, एसडीएम ने बच्चों से किया संवाद

सोनभद्र। तहसील घोरावल के हीरानखुरी प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद एवं अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने बच्चों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए बाल संसद की कार्यप्रणाली, दायित्वों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और टीमवर्क के प्रति प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने बाल संसद के सभी पदाधिकारियों को कैप पहनाकर सम्मानित भी किया।

वहीं, एसडीएम ने उपस्थित अभिभावकों से चर्चा करते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति, समय पर शिक्षा और स्कूल से जुड़ाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और विद्यालय की सकारात्मक प्रगति की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौर्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, सहभागिता और उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें