महाशिवरात्रि तक नमामि गंगे का स्वच्छता ही सेवा है अभियान
वाराणसी। बुधवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर से पंचगंगा घाट स्थित श्री मठ के नीचे कई शिवालयों में सफाई की गयी। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के 10वें दिन संस्था के सदस्यों ने तीन मंदिर के दर्जनों शिवलिंग की स्वच्छता रूपी सेवा की।

परिसर की सफाई के बाद विधिवत् पूजन किया।पुष्प, बिल्व पत्र, जनेऊ, भस्म धूप, नैवेद्य आदि समर्पित कर रुद्राष्टकम् का पाठ किया गया।अभियान का नेतृत्व कर रहे जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि काशी के धरोहर व सनातनी आस्था के केंद्र गंगा तटीय शिव मंदिरों को संरक्षित करने को बहुत आवश्यकता है।

इनमें से कई मंदिर पौराणिक महत्व वाले हैं।तो कई ऋषियों द्वारा स्थापित किए गए हैं।

अभियान में प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश कुशवाहा, शिवा, संतुष्ट सोनकर, निखिल आदि सहित घाट के पुरोहित शामिल थे।






