Search
Close this search box.

जगतपुर इंटर कॉलेज में महात्मा गाँधी और शास्त्री जयंती पर निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

रोहनिया : जगतपुर इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी. कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दोनों महापुरुषों पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापकों और 89 बटालियन एनसीसी के छात्रों ने समाज सेवा एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।

जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन चंद्र राय ने अध्यापकों व छात्रों के साथ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया। इसके साथ ही 89 बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जगतपुर इंटर कॉलेज में समाज सेवा एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत एनसीसी के सीनियर और जूनियर डिवीजन के कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। जगतपुर इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने वेस्ट टू आर्ट यानी कचरे से कला बनाते हुए संदेश दिया कि अपशिष्ट पदार्थों का हम उपयोग घर की सजावट के लिए भी कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय, कैप्टन शिवेंद्र कुमार दुबे, एनसीसी अधिकारी जगजीत सिंह, सुबेदार कच्छप, नायक एस के कुजूर सहित एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें