Search
Close this search box.

वाराणसी: अहिल्या देवी होलकर के 300वीं जयंती पर दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान

वाराणसी: अहिल्या देवी होलकर के 300वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय महा सफाई अभियान के अन्तर्गत आज अंतिम दिन नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण शहर में विशेष महासफाई अभियान चलाया गया।

आज चलाये गये सफाई अभियान के अन्तर्गत चौक, लेढ़ूपुर, रामनगर, ईष्वरगंगी, सर्किट हाउस, खजुरी, शास्त्री चौक रामनगर, बलुआबीर कोतवाली भुज मंदिर, सुखमय विहार कालोनी, मीरापुर बसहीं क्षेत्र में सफाई की गयी तथा महिला सफाई मित्रों को सफाई उपकरण किट का वितरण किया गया।

नगर निगम द्वारा रानी अहिल्या देवी मंदिर में स्थित मुर्ति एवं परिसर की सफाई कराकर माल्यार्पण किया गया। सफाई अभियान में नगर निगम के समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक ने अभियान को संचालित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जोनल स्वच्छता अधिकारी रवि चन्द्र निरंजन ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें