Search
Close this search box.

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा: शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में मानव श्रंखला बनाकर छात्रों और शिक्षकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

गाज़ीपुर: पुरे देश में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को गाज़ीपुर के नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति जागृत करने का किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य उदयराज ने अपने सम्बोधन में सभी को स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देकर जागरूक रहने की अपील की। प्रवक्ता गौरव प्रताप सिंह ने कहा कि आप लोग अपने घर, गांव और समाज में सभी नागरिकों को साफ-सफाई के साथ आसपास स्वच्छता रखने हेतु प्रेरित करने का कार्य करें। इस मौके पर में शिक्षक विरेन्द्र नाथ राम, सत्येन्द्र सिंह, गिरीश चौबे, वीरप्रताप सिंह, सत्यनारायण पाण्डेय, अशोक सिंह, रविन्द्र नाथ, संजय कुमार, हरिश्चंद्र राम, धर्मेंद्र यादव,महेश कुशवाहा उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें