वाराणसी: पूर्वा और पछुआ हवाओं की टकराहट के कारण गुरुवार से आसमान में बादलों की दस्तक होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि सोमवार को तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्नदाब क्षेत्र का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखेगा। इसके चलते हवाओं की दिशा में बदलाव होगा और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
पूर्वा और पछुआ हवा की टकराहट से गुरुवार से रविवार तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को मानसून की द्रोणिका पूरब की ओर खिसकने से भारी बारिश होने की संभावना है।










