पटना: बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार घोषणा कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया।
सरकार के फैसले के अनुसार, अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए कर दिया गया है, जबकि आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रुपए से बढ़ाकर 4,500 रुपए किया गया है। सरकार का यह कदम आंगनबाड़ी कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।










