Search
Close this search box.

गाजीपुर: पांच ब्लॉकों के प्रसिद्ध मंदिरों के सुंदरीकरण को सीएम योगी ने दी मंजूरी

गाजीपुर: जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी पहल करते हुए मंदिरों और आश्रमों के सुंदरीकरण कार्य को मंजूरी प्रदान की है। यह प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से संज्ञान में लेकर हरी झंडी दे दी।

योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपये की लागत से धार्मिक स्थलों को भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

प्रस्तावित स्थलों में शामिल हैं:

  • करंडा ब्लॉक के चौचकपुर गांव में मौनी बाबा मंदिर का सुंदरीकरण
  • सदर ब्लॉक के कुर्था गांव में प्रभारी बाबा आश्रम का नवीनीकरण
  • सादात ब्लॉक के मिर्जापुर गांव में प्रभारी बाबा धाम का कायाकल्प
  • भदौरा ब्लॉक के देवल गांव में किनाराम बाबा मठ का जीर्णोद्धार
  • देवकली ब्लॉक के रामपुर माझा गांव में स्थित किनाराम बाबा मठ का सुंदरीकरण

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने बताया कि सपना सिंह ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इन प्रस्तावों को प्रस्तुत किया था। मुख्यमंत्री ने धार्मिक महत्व को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें