लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
ओपी राजभर को हाल ही में माइनर ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। सीएम योगी के साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।