Search
Close this search box.

डोमरी शिवमहापुराण कथा में आज शामिल होंगे सीएम योगी, जुटेंगे 3 लाख श्रद्धालु, प्रशासन ने की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पंडित प्रदीप मिश्र जी के प्रवचन सुनने के लिए डोमरी घाट पर सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह तक कथास्थल पर 3 लाख श्रद्धालु उमड़े हैं। 

वहीं सीएम योगी के आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीएम के आगमन  को देखते हुए जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर व आला अधिकारियों ने रविवार देर शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को देखा था। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कथास्थल से एक किमी पहले ही यातायात रोक दिया जा रहा है।

भक्ति और आध्यात्म का पूरा माहौल

डोमरी में हो रही शिवमहापुराण कथा के प्रति भक्तों का उत्साह चरम पर है। कथा स्थल पर भक्तों ने पंडित प्रदीप मिश्र जी के शिवमहिमा पर आधारित प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने शिवजी की महिमा, भक्ति और कर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है, उसे जीवन में हर संकट से मुक्ति मिलती है।” सोमवार को कथा का छठवां दिन है। 

सुरक्षा व्यवस्था हुई तगड़ी, प्रशासन अलर्ट

कथा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। डोमरी क्षेत्र में यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया। पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से कथा स्थल तक पहुंचाने और वापस भेजने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी।

Leave a Comment

और पढ़ें