गाजीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जून को गाजीपुर के तूफानी दौरे पर आ रहे हैं। इस बार दौरा पूरी तरह “मिनट-टू-मिनट” कार्यक्रम पर आधारित है — यानी चूक की कोई गुंजाइश नहीं।
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी विकास कार्यों की जमीनी सच्चाई की पड़ताल करेंगे, कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का मूल्यांकन करेंगे जो अफसरों की कार्यक्षमता की अग्निपरीक्षा होगी।
वहीं सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है, फाइलों की सफाई और रिपोर्टों की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि जिले की नौकरशाही के लिए एक ‘परफॉर्म या परिश्रम करो’ की परीक्षा है।










