Search
Close this search box.

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के साथ बढ़ी सर्दी; गुलमर्ग, पहलगाम और लेह में पारा शून्य से नीचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जम्मू: धरती का धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के साथ बढ़ी सर्दी, गुलमर्ग, पहलगाम और लेह में पारा शून्य से नीचे जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के साथ सर्दी बढ़ी है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम के साथ लेह में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। इन क्षेत्रों में रात में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है।कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच चल रहा है। जम्मू संभाग में भी पारे में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, नवंबर के अंत तक मौसम साफ रहेगा।

जम्मू में सुबह और देर शाम धुंध पड़ रही है। दृश्यता में कमी आई है और वाहनों की गति पर असर पड़ा है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में इसका अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। जम्मू में दिन भर धूप खिली रहने के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 25.4 और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 16.6, बटोत में 19.5, कटड़ा में 24.0 और भद्रवाह में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम 12.0 और न्यूनतम माइनस 2.6 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.2 व न्यूनतम माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें