मिर्जापुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एसएसपी सोमेन बर्मा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध ढंग से निपटाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी ने पुलिस संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्हें जनता की समस्याओं पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।










