वाराणसी: सम्पूर्ण भारतीय रेल के साथ-साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार, 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस धूमधाम एवं सम्मानपूर्वक मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रवेश द्वार पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने इसे दोहराते हुए भारत के संविधान और उसके मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
संविधान दिवस कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ अधिकारीयों में अभिनव कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, शेख रहमान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अजय प्रताप सिंह वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, अभिषेक राय वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, यशवीर सिंह वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, पंकज केशरवानी वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य), आर. एन. सिंह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण), ओजस श्रीवास्तव सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर, विरेंद्र यादव सहायक कार्मिक अधिकारी, दयाशंकर, अरविंद पांडेय सहायक मंडल वित्त प्रबंधक,इसके अलावा मंडल कार्यालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
संविधान की उद्देशिका का वाचन
कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया—“हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय; विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता; प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए, तथा उनमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज, 26 नवंबर 1949 को, एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”
अन्य यूनिटों में भी मनाया गया संविधान दिवस
वाराणसी मंडल के अंतर्गत विभिन्न यूनिटों एवं उप-मंडल कार्यालयों में भी संविधान दिवस मनाया गया। सभी स्थानों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कर राष्ट्र के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त की।






