गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में 20 दिनों तक चलने वाले रामलीला मंचन का समापन हरिशंकरी स्थित प्राचीन राम चबूतरे पर समारोहपूर्वक किया गया। बीती शाम 8 बजे श्रीराम राज्याभिषेक का कार्यक्रम विधि-विधान और वेद मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय उपस्थित रहे।
लंका पर विजय प्राप्ति के बाद हरिशंकरी के प्राचीन चबूतरे पर श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। राजा राम और माता जानकी के साथ भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमानजी विराजमान हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने उनकी पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नवरात्रि के पंडाल सजावट में सहयोग देने वाले समितियों को अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भगवान राम की कथा हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। वरिष्ठ नेता कृष्णबिहारी राय ने रामलीला के माध्यम से जीवन के मूल्यों और आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने किया। आरती एवं पूजा के बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने कमेटी के पदाधिकारियों को मालापहनाकर सम्मानित किया।
रामलीला कमेटी की ओर से नगर में दुर्गा पूजा समितियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार सुधीर केशरी, द्वितीय पुरस्कार आनंद कुमार गुप्ता, तृतीय पुरस्कार संदीप कुमार जायसवाल, और सांत्वना पुरस्कार लवकुश कुमार को दिया गया।
कार्यक्रम में वाराणसी और प्रयाग से आए कलाकारों ने संगीतमय भजन और झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम रात 1 बजे तक चला। 12 अक्टूबर रविवार को दोपहर 12 बजे हवन और राज्याभिषेक के साथ रामलीला का यह भव्य आयोजन समाप्त हुआ।
कार्यवाहक अध्यक्ष: विनय कुमार सिंह
उपाध्यक्ष: गोपाल जी पाण्डेय
संयुक्त मंत्री: लक्ष्मी नारायण
उपमंत्री: लव कुमार त्रिवेदी
प्रबंधक: मनोज कुमार तिवारी
उपप्रबंधक: मयंक तिवारी
कोषाध्यक्ष: रोहित अग्रवाल
ब्यूरो चीफ: संजय यादव