नई दिल्ली: CRPF जवान की पाकिस्तानी पत्नी को वापस भेजने पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। CRPF जवान मोहम्मद मुनीर की पाकिस्तानी पत्नी मिनाल खान पाकिस्तान वापस जाने के लिए बॉर्डर पर पहुंच गई थी। ऐसे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी दुल्हन मीनाल खान को बड़ी राहत देते हुए उन्हें पाकिस्तान वापस भेजने पर रोक लगा दी है।
मीनाल ने सीआरपीएफ जवान मुनीर खान से ऑनलाइन विवाह रचाया था और उनकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने का आदेश दिया है।









