Search
Close this search box.

बलिया: नगरा में 40 लाख की लागत से बनेगा कवर्ड नाला, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन

बलिया: नगरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 पाठक टोली में गुरुवार को कवर्ड सीसी नाले एवं संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने भूमि पूजन कर नारियल फोड़ते हुए कार्य की विधिवत शुरुआत की।

इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 40 लाख रुपये है। कवर्ड नाले का निर्माण पुरुषोत्तम पाठक के घर से लेकर महेश पाठक के घर के पास तक किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने कहा कि नगरा को आदर्श नगर पंचायत बनाने का उनका संकल्प है और वे नगर के सभी 14 वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि कुछ परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है, जबकि कुछ जल्द शुरू होने वाले हैं। अन्य विकास कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि नगर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

विशेष रूप से बरसात के मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि लोग गंदा पानी और कूड़ा-कचरा इकट्ठा न होने दें, क्योंकि इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।

सभासद लाल बहादुर सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, लाल बहादुर यादव उर्फ मुंशी, पप्पू कुरैशी, प्रमोद पाठक, विवेक कुमार, प्रेम प्रकाश, अभिषेक यादव समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- बिनोद कुमार सोनी

Leave a Comment

और पढ़ें