प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने मीटर ठीक करने तथा बिजली चोरी के मुकदमे से बचाने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस लेते समय खुसरोबाग उपकेंद्र के एसडीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।
एक बिजली उपभोक्ता जितेंद्र कुमार की शिकायत पर बुधवार दोपहर एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने इंस्पेक्टर अंजली यादव के नेतृत्व में खुसरोबाग उपकेंद्र के अंदर SDO को दबोचा।






