Search
Close this search box.

वाराणसी: खालिसपुर सिंधोरा मार्ग पर गड्ढे से युवक का शव बरामद

वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित खालिसपुर-सिंधोरा मार्ग पर बुधवार को एक युवक का शव गड्ढे से बरामद हुआ। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है, जो फूलपुर थाना क्षेत्र के चंदवक का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अंकित बीते 18 तारीख से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने फूलपुर थाने में दर्ज कराई थी।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें