मीरजापुर: थाना को0देहात की साइबर सेल टीम ने अज्ञात व्यक्ति के खाते में गलती से ट्रांसफर हुई ₹3500/- राशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया।
आवेदक श्याम सुंदर, पुत्र बालकिशुन गौड़, निवासी ग्राम पिपराडाड़, थाना को0देहात ने दिनांक 23.11.2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 21.07.2025 को फोन पे के माध्यम से पैसा भेजते समय गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ₹3500/- ट्रांसफर हो गया था और पैसा वापस नहीं किया जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, सोमेन बर्मा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात की साइबर सेल टीम ने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्यवाही की। नियमानुसार जाँच के बाद पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।
खाते में पैसा वापस आने पर श्याम सुंदर ने थाने पहुंचकर पुलिस उच्च अधिकारियों और साइबर सेल टीम की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।
पुलिस टीम:
- अमित मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, थाना को0देहात, मीरजापुर
- महिला आरक्षी प्रियंका सिंह, थाना को0देहात साइबर सेल, मीरजापुर









