दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में पढ़ रही छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी ने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम कोर्स कर रही महिला छात्रों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और अश्लील WhatsApp/SMS संदेश भेजे। इसके साथ ही शारीरिक संपर्क बनाने की भी कोशिश की गई।
यह शिकायत पी.ए. मुरली, प्रशासक, श्री शृंगेरी मठ एवं उसकी संपत्तियों की ओर से 4 अगस्त 2025 को दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान और कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।








