रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर से कोसी नदी की बाढ़ का एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है, जहां हिरणों का एक झुंड तेज बहाव के बीच फंसा हुआ नजर आया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से हिरणों का यह झुंड नदी के बीचों-बीच फंस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि हिरण रास्ता पार करने में असमंजस की स्थिति में खड़े दिखाई दिए।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से रेस्क्यू ऑपरेशन की मांग की है, ताकि इन वन्य जीवों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है और हालात पर नजर बनाए हुए है।











