Search
Close this search box.

मिर्जापुर: सभासद और पतियों की अभद्रता के खिलाफ पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, FIR की मांग

मिर्जापुर: नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में बीते सोमवार को सभासद और उनके पतियों द्वारा कर्मचारियों से अभद्रता करने की घटना के बाद पालिका कर्मचारियों में रोष फैल गया है। आरोप है कि लिपिक संजय कुशवाहा, महेंद्र सिंह और सफाई नायक उमेश कुमार समेत अन्य कर्मचारियों को गाली-गलौज सुननी पड़ी और कार्यालय से बाहर धक्का देकर निकाल दिया गया। वहीं कार्यालय में सामान भी इधर-उधर फेंका गया और लिपिक के कमरे को बंद कर दिया गया।

इस घटना के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रधान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संघ ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। यदि कार्रवाई नहीं की जाती है, तो पालिका के सभी कर्मचारी एक सप्ताह का सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आशीष सुदर्शन और अश्विनी कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि कर्मचारी भयमुक्त होकर अपना कार्य कर सकें।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के कई सदस्य मौजूद थे, जिनमें महेंद्र सिंह, संजय कुशवाहा, उमेश कुमार, आनंद कसेरा, प्रदीप दुबे, करन मलिक, मृत्युंजय सिंह गहरवार, सुधीर कुमार, सिराज, इलियास, झब्बू, मनोज इस्लाम, सनी कुमार, अमजद, संकल्प पाण्डेय, सलमान, मंगल, वीरेंद्र कुमार, आरवेज कुमार, मुस्लिम, मंगली, रवि, बच्चन, विनोद नारायण, राजा बाबू, अंबिका, मुकेश, रज्जब सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें