Search
Close this search box.

वाराणसी: ग्राम सभा छतेरी मानापुर में प्रधान रामजी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा विकास कार्य

वाराणसी। विकास खंड सेवापुरी अंतर्गत ग्राम सभा छतेरी मानापुर में ग्राम प्रधान रामजी के नेतृत्व में गांव का चौमुखी विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गांव में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सड़क, खड़प्पा, नाली, नाला एवं सीवर पाइपलाइन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया गया है। इसके साथ ही कच्ची सड़कों पर जगह-जगह इंटरलॉकिंग ईंटें लगवाकर आवागमन को सुगम बनाया गया है।

गांव में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित हर घर जल योजना के तहत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। सामाजिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन तथा आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाए गए हैं। वहीं किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी दिलाया जा रहा है।

ग्राम प्रधान रामजी ने बताया कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने नववर्ष, मकर संक्रांति एवं 26 जनवरी के अवसर पर समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें