ग्राम सभा कारोता के प्रधान दिनेश पटेल ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गांव में सड़क, खड़ंजा, नाली, नाला और सीवर पाइपलाइन के कार्य तेज़ी से कराए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।
प्रधान ने बताया कि गांव में स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही ‘हर घर जल’ योजना के तहत हर घर में नल कनेक्शन लगाए गए हैं, जिससे आम लोगों को पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध हो रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना से गांव के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही पात्र लोगों के लिए आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन और आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाने का कार्य लगातार जारी है।
अंत में ग्राम प्रधान दिनेश पटेल ने नव वर्ष/नव अवसर के मौके पर अपने गांव और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
रिपोर्ट – अशोक कुमार गुप्ता









