Search
Close this search box.

चन्दौली: तीन दिवसीय गणेश उत्सव में भक्तिमय माहौल

चन्दौली: नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना कर भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जा रही है। महाराष्ट्र की परंपरागत शैली में आयोजित यह उत्सव नगर के रवि नगर, न्यू महाल, अमोघपुर सहित अन्य स्थानों पर स्थानीय व महाराष्ट्रीयन परिवारों की पहल से मनाया जा रहा है।

तीन दिवसीय गणेश उत्सव के द्वितीय दिवस पर भक्ति संगीत संध्या का आयोजन हुआ। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के सम्मुख श्रुति पांडे, परिमल चंद्र राय, अशोक कुमार, धर्म शर्मा, व्यास जी सहित अन्य कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर शरद चंद्र मिश्रा, चंद्रभूषण मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अर्चना पांडे, मोनिका शर्मा, श्रृंखला कालकर, धर्मेंद्र कुमार, अमित सिंह, दिव्यांशी शर्मा, जूली सिंह, निधि तिवारी, सुधीर पांडे, सुरेंद्र राजदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें