लखनऊ: हाल ही में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। डीजीपी राजीव कृष्णा ने शुक्रवार को पीड़ित परिवारों को कुल 2 करोड़ रुपये के चेक सौंपे। इस मौके पर उन्होंने आश्वासन दिया कि दुख की घड़ी में पूरा पुलिस विभाग शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ खड़ा है।







