Search
Close this search box.

गाजीपुर: बिरनो ब्लॉक सभागार में जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड से बचाव का दिया संदेश

गाजीपुर। बिरनो ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह द्वारा क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायतों से आए जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण कई गरीब परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम उनके लिए बेहद सहायक साबित होते हैं।

ब्लॉक प्रमुख ने यह भी आश्वासन दिया कि आगे भी जरूरतमंदों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर सहायता मिलती रहे।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सभागार में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाओं से गरीबों को सीधी राहत मिलती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभिमन्यु सिंह मन्नू, सचिंद्र नाथ सिंह, तेजप्रताप सिंह, अजीत सिंह, अजय प्रकाश, ओम सिंह, लल्लन यादव, अमित सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

रिपोर्ट – संजय यादव, ब्यूरो चीफ गाजीपुर
काइम रिपोर्टर – उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें