Search
Close this search box.

वाराणसी: ट्राई साइकिल से समाज की मुख्य धारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं दिव्यांगजन- अदिति पटेल

वाराणसी: राजातालाब के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के हरसोस स्थित चन्द्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र पर शुक्रवार को दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक अरविंद सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नीलरतन सिंह पटेल नीलू के प्रतिनिधि अदिति पटेल व विशिष्ट अतिथि रामआसरे पाल अध्यक्ष पूर्वाचल पाल विकास समिति तथा रमेश सिंह प्रभारी एवं समन्वयक अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेन्टर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यकम के संयोजक चन्द्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय हरसोस के प्रन्बधक निदेशक अरविन्द कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अतिथि पटेल ने कहा कि दिव्यांगजन ट्राई साइकिल से समाज की मुख्य धारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में ट्राईसाईकिल 25, व्हीलचेयर 10, कान की मशीन 10, आई डी कीट 20 सहित कुल 65 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हुआ।

कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन अरविंद सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामविलास पटेल, किशोरी सेठ, प्रधानाचार्य जावेद आलम, गुंजन झा, अमित कुमार पटेल, अंशु पाल, कमलेश कुमार, आलोक कुमार त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय, ओंकार नाथ राय, अनिल सिंह, रिंकू, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- रामविलास यादव

Leave a Comment

और पढ़ें