मिर्जापुर: थाना दिवस के अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा शनिवार को हलिया थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई में दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर हलिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई, पेंशन, और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मामलों का निस्तारण पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
थाना दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।








