Search
Close this search box.

सोनभद्र: हिन्दी दिवस पर डॉ. बृजेश महादेव को मिला “टीजीटी हिन्दी सेवी सम्मान”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: हिन्दी दिवस के अवसर पर ग्राम टुडे प्रकाशन समूह, मुम्बई, महाराष्ट्र द्वारा डॉ. बृजेश महादेव, शिक्षक एवं साहित्यकार, बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र को हिन्दी साहित्य में उनके सराहनीय योगदान के लिए “टीजीटी हिन्दी सेवी सम्मान” से अलंकृत किया गया।

यह सम्मान ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय और समूह संपादक डॉ. शिवेश्वर पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. बृजेश महादेव न केवल शिक्षक हैं, बल्कि एक प्रतिष्ठित साहित्यकार भी हैं। वे साहित्य सरोवर ई-पत्रिका के माध्यम से हिन्दी साहित्य की सेवा कर रहे हैं और सर्चलुक शोध पत्रिका के सम्पादक भी हैं। इनके नाम पर एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों ने डॉ. महादेव को बधाई दी और ‘दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह’ परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें