Search
Close this search box.

दुद्धी: फत्तेह मोहम्मद खां (मन्नू) बने केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के नए सदर, सादगी से मोहर्रम मनाने की अपील

दुद्धी/सोनभद्र: स्थानीय नगर स्थित मक्तब जब्बरिया में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर आलिज़नाब रहीम बक्श ऊर्फ कल्लन खां की सरपरस्ती में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय अखाड़ा कमेटी दुद्धी के भंग होने के बाद रिक्त पदों की पूर्ति और नए पदाधिकारियों का चयन करना था।

बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से फत्तेह मोहम्मद खां ऊर्फ मन्नू खां को केंद्रीय अखाड़ा कमेटी दुद्धी का नया सदर (अध्यक्ष) चुना गया। उनके चयन के बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी और शुभकामनाएं प्रकट कीं।

सदर पदभार ग्रहण करते ही फत्तेह मोहम्मद खां ने नगरवासियों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगामी मोहर्रम का त्योहार सादगी के साथ और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइनों का पालन करते हुए मनाया जाए।

इस अवसर पर दुद्धी जामा मस्जिद के सचिव हाजी सयद फैजुल्ला, नायब सदर सयद लाडले, ठेकेदार मुख्तार अंसारी, राफे खां, मुजिफ खां, मक्तब जब्बरिया के प्रबंधक आशिफ खां, सरफराज शाह, शेख इम्तियाज, जोखन खलीफा, शरफू, मैनु, आशिफ, रिजवान, जीशान, फिरोज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें